जेएनएन, नई दिल्ली। नेपाल की जलप्रलय की भयावहता ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया है। चीन में तिब्बत के ग्लेशियर से शुरू हुई यह तबाही अब भारत में बिहार और उत्तर प्रदेश तक में खतरे का संकेत दे रही है।
नेपाल के रसुवा जिले में आए 'फ्लैश फ्लड' की आपदा ने यह सवाल फिर से उठाया है कि कैसे पहाड़, मानसून की बारिश और ग्लेशियरों के खतरे अचानक निचले इलाकों में संकट पैदा कर सकते हैं। जबकि यह आपदा याद दिलाती है कि हिमालयी नदियों और पिघलते ग्लेशियरों से घिरा नेपाल बाढ़ और भूकंप से तबाह होता रहा है।