World
'समुद्री मार्गों की सुरक्षा के लिए वैश्विक समुदाय आएं साथ', भारत की सुरक्षा परिषद को सलाह
डिजिटल डेस्क, जेनेवा। भारत ने वैश्विक समुदाय से महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की सुरक्षा के लिए सामूहिक रूप से काम करने का आह्वान किया।
लेखक Digital Desk98K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, जेनेवा। भारत ने वैश्विक समुदाय से महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की सुरक्षा के लिए सामूहिक रूप से काम करने का आह्वान किया।
वैश्विक खाद्य सुरक्षा के लिए समुद्री मार्गों से आनेवाले संघर्ष के खतरों को सबसे गंभीर खतरों में से एक बताते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की तत्काल प्राथमिकता में शत्रुता के मानवीय प्रभावों को कम करने के लिए कार्रवाई करनी चाहिए।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के समक्ष भारत के स्थायी प्रतिनिधि और राजदूत हरीश पर्वथनेनी ने कहा कि सुरक्षित और पूर्वानुमानित समुद्री व्यापार मार्ग खाद्य, उर्वरक और ईंधन की निर्बाध आवाजाही के लिए अनिवार्य हैं।



