डिजिटल डेस्क, काठमांडू। बाढ़ से प्रभावित नेपाल के लिए वर्ल्ड बैंक ने बचाव, राहत और पुनर्निमाण के लिए 25 अरब नेपाली रुपए की आपालकालीन वित्तीय सहायता देने की पेशकश की है।

नेपाल के वित्त मंत्रालय के मुताबिक, बाढ़ की जानकारी सामने आते ही, नेपाल के लिए वर्ल्ड बैंक के कंट्री डायरेक्टर डेविड सिस्लेन ने वित्त मंत्री स्वर्णिम वागले को बताया कि आपातकालीन सहायता के तौर पर अलग-अलग स्रोतों से 25 अरब नेपाली रुपये तक जुटाए जा सकते हैं।