जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। गुनगुनी चमकती धूप, खुशनुमा मौसम और बेफिक्र जिंदगी, तभी अचानक एक तेज सैलाब आया और अपने साथ सब कुछ बहाकर ले गया। बहुमंजिला इमारतें, महत्वपूर्ण पुल और इंसान खिलौनों की तरह देखते-देखते बह गए।
यह खौफनाक नजारा चीन-नेपाल सीमा पर देखने को मिला। चीन के तिब्बत का सैलाब नेपाल में तबाही मचाते हुए आगे बढ़ा और गांव-गांव, शहर-शहर बर्बादी का मंजर छोड़ता चला गया।