एपी, ओस्लो। रूस समर्थक हैकर समूह ने बुधवार को एक साइबर हमले की जिम्मेदारी ली है, जिसने पिछले तीन दिनों में कई नार्वेजियन सरकारी डिजिटल सेवाओं को प्रभावित किया है।
यह साइबर हमला सोमवार से जारी है, नार्वेजियन डिजिटलाइजेशन एजेंसी (डिगडिर) के प्रवक्ता आरे क्विस्टाड ने कहा, "यह डिगडिर समाधानों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा हमला है।"
डिनायल-ऑफ-सर्विस हमलों का मतलब था कि हैकर्स ने एजेंसी की सेवाओं को अवरुद्ध करने के लिए भारी ट्रैफिक भेजा, जिसमें एक सेवा भी शामिल है जो नागरिकों को कई सार्वजनिक सेवाओं के लिए एक लॉगिन का उपयोग करने की अनुमति देती है।