डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नेपाल के रसुवा जिले में तिब्बत सीमा से सटे इलाके में आई विनाशकारी बाढ़ की भयावह तस्वीरें सामने आई हैं। तिब्बत के ग्यिरोंग पोर्ट की सीसीटीवी फुटेज में दिखाया गया है कि कैसे अचानक बाढ़ ने लोगों, बसों और इमारतों को निगल लिया।
वीडियो में ऊपर से गंदे पानी, चट्टानों और मलबे की विशाल लहर तेजी से आती दिख रही है। यह पार्किंग लॉट को जलमग्न कर देती है, वाहनों को बहा ले जाती है और धूल-मिट्टी का घना बादल पैदा करती है। लोग भागते दिख रहे हैं, लेकिन कुछ ही सेकंड में बाढ़ उन्हें घेर लेती है, जिसके बाद सबकुछ बह जाता है।