डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल के रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ का असली कारण स्थानीय बारिश नहीं, बल्कि बर्फ का एक बड़ा हिमस्खलन हो सकता है।
काठमांडू यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर और जाने-माने क्लाइमेट रिसर्चर रिजन भक्त कायस्थ के शुरुआती आकलन के अनुसार, नेपाल की तरफ से आए एक विशाल हिमस्खलन ने ल्हेंडे नदी का रास्ता रोक दिया था।
इसके कारण ऊपरी हिस्से में बड़ी मात्रा में पानी जमा हो गया और जब यह प्राकृतिक बांध अचानक टूटा, तो नीचे की ओर विनाशकारी सैलाब आ गया। इसके साथ ही ग्लेशियल झील के फटने की आशंका भी जताई जा रही है।