डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल में बुधवार सुबह अचानक आई बाढ़ (Nepal flash flood) ने भारी तबाही मचाई है। तिब्बत सीमा से सटे नेपाल के रसुवा, धाडिंग और नुवाकोट जिलों में अचानक आए पानी के सैलाब ने कई गांवों, सड़कों और हाइड्रोपावर परियोजनाओं को तबाह कर दिया है।
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार,  इस प्राकृतिक आपदा में अब तक 46 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, वहीं यह आकंड़ा बढ़ सकता है। इसके साथ ही 105 भारतीय नागरिकों समेत सैकड़ों लोग लापता बताए जा रहे हैं।