World
नेपाल बाढ़ में 7 लोगों की मौत, सैकड़ों लोग लापता; अमित शाह ने सीएम सम्राट से की बात
डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल में तिब्बत की सीमा से लगे इलाके में अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है। इस बाढ़ में 384 यात्री लापता हैं। नेपाल टूरिज्म बोर्ड ने बताया इन लापता लोगों में 105 भारतीय हैं।
लेखक Digital Desk85K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल में तिब्बत की सीमा से लगे इलाके में अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है। इस बाढ़ में 384 यात्री लापता हैं। नेपाल टूरिज्म बोर्ड ने बताया इन लापता लोगों में 105 भारतीय हैं।
नेपाल टूरिज्म बोर्ड ने आज बुधवार सुबह रासुवा की भोटे कोशी नदी में अचानक आई बाढ़ के बाद 384 यात्रियों के लापता होने की पहचान की है। इनमें 291 विदेशी नागरिक और 93 नेपाली नागरिक शामिल हैं। नेपाल बाढ़ में अब तक 7 लोगों की मौत की खबर सामने आई है।



