डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। यूनाइटेड स्टेट्स के मोंटाना राज्य के बिलिंग्स शहर से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो इंसानियत को लेकर सवाल खड़े करती है। यहां एक शख्स ने अपने 8 रिश्तेदारों को जान से मार कर दिया और फिर खुद भी सुसाइड कर ली।
मोंटाना के बिलिंग्स शहर में हुई इस घटना में शख्स ने जिन आठ रिश्तेदारों को मारा, उनमें चार बच्चे भी शामिल थे। आरोपी ने जिन लोगों को मारा, उनमें एक ही परिवार की चार पीढ़ी के लोग थे।