डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। सैन फ्रांसिस्को में ट्रेन ऑपरेटर की लापरवाही से बड़ा हादसा हो गया। 31 जुलाई को हुई दो मुनि ट्रेनों की टक्कर से ठीक पहले का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें ट्रेन ऑपरेटर को चलाते समय सोते हुए साफ देखा जा सकता है।
सैन फ्रांसिस्को म्युनिसिपल ट्रांसपोर्टेशन एजेंसी (SFMTA) ने शुरुआती जांच के बाद बताया कि यह हादसा ऑपरेटर की थकान और मानवीय भूल के कारण हुआ था।