जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। ईरान ने अमेरिका की ओर से लगाए गए नए आर्थिक प्रतिबंधों का जवाब देने की कसम खाई है। हालांकि, इसी के साथ तेहरान ने संकेत दिया है कि वह अमेरिका के साथ रुकी हुई कूटनीतिक प्रक्रिया को फिर से शुरू करने के लिए तैयार है।
पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की तेहरान यात्रा के बाद दोनों पक्षों के बीच बातचीत की संभावनाएं फिर दिखाई देने लगी हैं। पाकिस्तान ने यात्रा के दौरान तनाव कम करने, होर्मुज स्ट्रेट को फिर खोलने और ईरान-अमेरिका संघर्ष का बातचीत के जरिए समाधान निकालने पर चर्चा की बात कही है।