डिजिटल डेस्क, लॉस एंजिल्स। हाल ही में दुनिया में कई बड़ी कंपनियों ने लोगों को नौकरी निकाला है। इस बीच डिज्नी ने भी संकेत दिए है कि वह लोगों को नौकरी से निकाल देगी।
द वॉल्ट डिज्नी कंपनी अपनी कॉर्पोरेट, एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स यूनिट्स के वरिष्ठ नेतृत्व को स्वैच्छिक अर्ली रिटायरमेंट का विकल्प दे रही है। कंपनी लागत में कटौती के अभियान को तेज कर रही है। इस पहल को आधिकारिक तौर पर वॉलंटरी अर्ली रिटायरमेंट ऑफर (वीईआरओ) नाम दिया गया है।