डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। बलूचिस्तान के एक निर्माण स्थल पर बागी लड़ाकों ने पाकिस्तानी पंजाब प्रांत के पांच श्रमिकों की गोली मारकर हत्या कर दी है। एक प्रांतीय अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि सभी श्रमिक पाकिस्तान स्थित पंजाब प्रांत के निवासी थे। यह सभी सोमवार सुबह बलूचिस्तान के पीशीन जिले के सरानन कस्बे में मारे गए।
बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने बताया कि इन श्रमिकों के शव उनके गृह राज्य पंजाब भेज दिए गए हैं। उनके शवों को अहमदपुर, शरकिया और बहावलपुर के संबंधित गांवों में दफनाने के लिए परिवहन की व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा बलों ने हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है।