डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका और कनाडा के बीच व्यापार युद्ध तेज होने के चलते दोनों देशों की सीमा निर्धारित करने वाली ओंटारियो झील का नाम अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने बदलने की धमकी दी है। ट्रंप ने कहा है कि दोनों देशों के बीच स्थित इस झील का नाम अब वह बदलकर लेक अमेरिका रखने पर विचार कर रहे हैं।
जबकि कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा, "बातचीत की मेज पर यह दृष्टिकोण कि कनाडा तो अमेरिका की सहायक कंपनी है। हम इसे स्वीकार नहीं करने वाले हैं।"