डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी वायुसेना का सी-17 सैन्य परिवहन विमान मंगलवार को मॉस्को के वनुकोवो हवाई अड्डे पर उतरा। यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिका और रूस के बीच जारी कूटनीतिक गतिरोध के बीच इस विमान के पहुंचने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई तरह की अटकलें तेज हो गई हैं।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस विमान में अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के निदेशक जॉन रैटक्लिफ सवार थे, जो रूसी अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय वार्ता के लिए मॉस्को पहुंचे हैं।