डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल के बारा जिले (बिहार के रक्सौल से करीब 25 किलोमीटर दूर) में तीन साल की एक बच्ची का दुष्कर्म और हत्या के मामले ने देश में मौत की सजा बहाल करने की मांग को फिर से तेज कर दिया है।
16 अगस्त को जीतपुर-सिमरा से लापता हुई बच्ची का शव दो दिन बाद घर के पास एक सुनसान मकान से बरामद हुआ। इस घटना के बाद सिमरा, काठमांडू और देश के अन्य हिस्सों में प्रदर्शन हुए।