डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। यूनाइटेड स्टेट्स के राज्य लुइसियाना में आठ साल की बच्ची की मौत हो गई है। इस बच्ची का नाम लिलियन स्मार्ट था। अपने आठवें जन्मदिन के ठीक एक दिन बाद इस बच्ची से दुर्लभ बीमारी से लड़ते हुए दम तोड़ दिया।
लिलियन स्मार्ट को एक स्थानीय झील में तैरते समय 'नेगलेरिया फाउलेरी' (Naegleria fowleri) नाम के अमीबा से दिमाग का एक दुर्लभ और आमतौर पर जानलेवा इन्फेक्शन हो गया था।