World
'ईरान ने मेरे बेटे की हत्या की कोशिश की', इजरायल के पीएम नेतन्याहू का तेहरान पर बड़ा आरोप
डिजिटल डेस्क, यरुशलम। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजेमिन नेतन्याहू ने ईरान पर अपने बेटे की हत्या की कोशिश करने का आरोप लगाया है। उन्होंने यह दावा सोमवार को 'चैनल 14' के मिलिट्री कॉरेस्पोंडेंट नोआम अमीर के साथ फोन पर बातचीत
लेखक Digital Desk69K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, यरुशलम। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजेमिन नेतन्याहू ने ईरान पर अपने बेटे की हत्या की कोशिश करने का आरोप लगाया है। उन्होंने यह दावा सोमवार को 'चैनल 14' के मिलिट्री कॉरेस्पोंडेंट नोआम अमीर के साथ फोन पर बातचीत के दौरान किया, जिसमें उन्होंनें इजरायल के चुनावी अभियान के दौरान संयम बरतने की अपील भी की।
नेतन्याहू ने यह नहीं बताया कि उनके किस बेटे, यायर या एवनर को निशाना बनाया गया था, लेकिन उन्होंने कहा कि खतरा इतना गंभीर था कि उन्हें प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवारों के लिए और ज्यादा सुरक्षा की मांग करनी पड़ी।



