डिजिटल डेस्क, ढाका। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि पर्यटक बनकर बांग्लादेश आने वाले चीनी नागरिकों का संबंध कई तरह के संगठित अपराधों से पाया गया है, जिनमें अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी, ऑनलाइन धोखाधड़ी और बांग्लादेशी महिलाओं की तस्करी शामिल हैं।
बांग्लादेशी एजेंसियों के हालिया ऑपरेशन्स में ऐसे नेटवर्क का पता चला है, जो देश में स्थानीय लोगों के साथ मिलकर काम कर रहे थे।
उन्होंने मुख्य रूप से ढाका के उत्तरा, बशुंधरा और निकुंज इलाकों में अपने ठिकाने बनाए हैं।