World
सबूत मिटाने के लिए जलाया था चेहरा, बांग्लादेश में हिंदू परिवार की हत्या के मामले में खौफनाक साजिश का खुलासा
डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा और उन पर बढ़ते खतरे एक बार फिर गंभीर चिंता का विषय बन गए हैं। इस बीच, बीते सप्ताह रंगपुर शहर में एक हिंदू परिवार के चार सदस्यों की हुई निर्मम हत्या के माम
लेखक Digital Desk43K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा और उन पर बढ़ते खतरे एक बार फिर गंभीर चिंता का विषय बन गए हैं। इस बीच, बीते सप्ताह रंगपुर शहर में एक हिंदू परिवार के चार सदस्यों की हुई निर्मम हत्या के मामले में अब एक साथ कई खौफनाक साजिश का खुलासा हुआ है।
बताया जा रहा है कि इस हत्याकांड मामले में अपराधियों ने न सिर्फ इस हत्या को अंजाम दिया, बल्कि चेहरे जलाकर और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को खत्म कर सबूत मिटाने की खौफनाक साजिश भी रची। इस खुलासे के बाद एक बार फिर बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा सवालों के घेरे में है।



