World
पाकिस्तान में नमाज न पढ़ने पर पोतों की हत्या, पत्नी और बहू को किया घायल
डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक 65 साल के आदमी ने अपने दो नाबालिग पोतों की हत्या कर दी और पत्नी और बहू को गंभीर रूप से घायल कर दिया, क्योंकि उन्होंने नमाज नहीं पढ़ी थी। यह घटना शनिवार रात फैसला
लेखक Digital Desk25K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक 65 साल के आदमी ने अपने दो नाबालिग पोतों की हत्या कर दी और पत्नी और बहू को गंभीर रूप से घायल कर दिया, क्योंकि उन्होंने नमाज नहीं पढ़ी थी। यह घटना शनिवार रात फैसलाबाद जिले में हुई।
आरोपित शाह मुहम्मद अक्सर परिवार के सदस्यों से पांच वक्त की नमाज पढ़ने के लिए झगड़ता रहता था। पुलिस ने बताया, "शनिवार रात, शाह का अपनी पत्नी अशिया बीबी और बहू हुमैरा के साथ नमाज न पढ़ने को लेकर झगड़ा हुआ।



