डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल की पहली आधुनिक रोड टनल 'नागढुंगा पैसेज' सोमवार को आम लोगों के लिए खोल दी गई। बता दें यह पैसेज काठमांडू को दूसरे जिलों से जोड़ती है। पैसेज खुलने के साथ ही छोटी प्राइवेट गाड़ियों को ट्रायल के तौर पर इस रोड का इस्तेमाल करने की इजाजत दी गई है।
नागढुंगा टनल रोड सेफ्टी यूनिट के डिप्टी चीफ कबीराज श्रेष्ठ ने बताया कि कार, जीप, वैन और दूसरी हल्की प्राइवेट गाड़ियों को टनल के इस्तेमाल की इजाजत दी गई है। पहले यह टनल सिर्फ इमरजेंसी सेवाओं के लिए ही खुली थी।