डिजिटल डेस्क, नैरोबी। दुनियाभर में इन दिनों केन्या के पश्चिमी हिस्से में स्थित एक शांत और दूरदराज का गांव चेपोरोर अचानक से सुर्खियों में आ गया है। कभी इस वीरान इलाके में सिर्फ झाड़ियां और मवेशियों के चरने के लिए मैदान हुआ करते थे, लेकिन पिछले कुछ हफ्तों में यहां ऐसा 'गोल्ड रश' (सोने की खोज की होड़) शुरू हुआ कि देखते ही देखते हजारों लोग अपनी किस्मत आजमाने पहुंच गए।
बता दें कि इस गोल्ड रश की शुरुआत तब हुई, जब एक 33 वर्षीय बकरी चराने वाले मानसे लोमाचार को तीन ग्राम सोना मिला। पूरे मामले को ऐसे समझिए कि कुछ हफ्ते पहले लोमाचार अपनी एक खोई हुई बकरी को ढूंढ रहे थे। इसी दौरान नदी के किनारे उनकी मुलाकात कुछ महिलाओं से हुई जो वहां रेत छानकर सोना तलाश रही थीं।