डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका की ओर से नए आर्थिक प्रतिबंधों की घोषणा से पहले अमेरिका और ईरान के बीच तीखे बयानों का दौर जारी रहा। इन प्रतिबंधों का असर इस्लामिक रिपब्लिक और तेहरान के सबसे अहम व्यापारिक साझेदारों पर पड़ सकता है। इन साझेदारों में चीन भी शामिल है।
इकोनॉमिक टाइम्स में रविवार को छपे एक लेख में अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने चेतावनी दी कि ईरान के लिए आर्थिक डी-डे (निर्णायक दिन) आने वाला है और तेहरान के साथ व्यापार करने वाले देशों को आगाह किया। हालांकि, उन्होंने इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी कि यह आर्थिक युद्ध किस तरह होगा।