डिजिटल डेस्क, कोनाक्री। गिनी की राजधानी में एक लैंडफिल (कचरा डंपिंग साइट) पर हुए भूस्खलन में 30 लोगों की मौत हो गई। सरकार ने रविवार को बताया कि रात भर हुई भारी बारिश के कारण कचरे का एक विशाल ढेर ढह गया, जिसकी चपेट में पास के टेंट और झुग्गियां आ गईं।
एक हफ्ते पहले ही सरकार ने इस जगह को बंद करने और कचरे को दूसरी जगह ले जाने की योजना की घोषणा की थी। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि इससे खतरा था, खासकर बारिश के मौसम में जब पश्चिमी अफ्रीका के घनी आबादी वाले और कम विकसित शहरों में हर साल भूस्खलन और जानलेवा अचानक बाढ़ आती है।