World
'ड्रोन, गुब्बारे और पतंगे भेज रहा गाजा', इजरायल ने लगाया आरोप; फिर किया हवाई हमला
डिजिटल डेस्क, यरूशलम। गाजा पट्टी में इजरालय के दो हवाई हमलों में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। मरने वालों में चार साल का एक बच्चा भी शामिल है।
लेखक Digital Desk43K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, यरूशलम। गाजा पट्टी में इजरालय के दो हवाई हमलों में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। मरने वालों में चार साल का एक बच्चा भी शामिल है।
यह घटना तब हुई जब इजरायल ने गाजा से उसकी ओर गुब्बारे, ड्रोन और पतंगें छोड़े जाने के बाद हमलों को और तेज करने की धमकी दी थी। स्थानीय निवासियों के अनुसार, एक हमला मध्य शहर जवायदा की एक इमारत पर हुआ। इससे पहले इजरायली सेना ने इमारत के मालिकों को जगह खाली करने की चेतावनी दी थी।



