World
कराची से इस्लामाबाद तक अंधेरे में डूबे पाकिस्तान के कई शहर, 12-12 घंटे बिजली कटौती से लोग परेशान
डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान में गहराते ऊर्जा संकट के चलते इस्लामाबाद, रावलपिंडी और कराची जैसे बड़े शहरों में हालात बेकाबू हो गए हैं। इन शहरों में लोग भारी बिजली कटौती से परेशान हैं। सबसे खराब स्थिति आर्थिक राजधान
लेखक Digital Desk22K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान में गहराते ऊर्जा संकट के चलते इस्लामाबाद, रावलपिंडी और कराची जैसे बड़े शहरों में हालात बेकाबू हो गए हैं। इन शहरों में लोग भारी बिजली कटौती से परेशान हैं। सबसे खराब स्थिति आर्थिक राजधानी कराची की है, जहां रोजाना 12-12 घंटे तक बिजली कटौती हो रही है।
लगातार बिजली कटौती के कारण पानी की आपूर्ति बार-बार ठप हो जा रही है। जिससे कारोबार को भारी नुकसान हो रहा है। बिजली कटौती और पानी आपूर्ती बाधित होने से आक्रोशित लोगों ने कराची में शनिवार को प्रदर्शन किया।



