डिजिटल डेस्क, रोम। इटली के फोर्ली हवाई अड्डे पर कुदरत का ऐसा कहर टूटा जिसे देखकर हर कोई दंग है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक बेहद चौंकाने वाले वीडियो में प्रकृति का रौद्र रूप साफ नजर आ रहा है।
तेज आंधी-तूफान के बीच रनवे पर खड़े छोटे प्रोपेलर विमान हवा के भारी दबाव के कारण खिलौनों की तरह गोल-गोल घूमते और अपनी जगह से खिसकते दिखाई दे रहे हैं।
इस खौफनाक नजारे को देखकर ऐसा प्रतीत होता है मानो भारी-भरकम एयरक्राफ्ट न होकर प्लास्टिक के हल्के खिलौने हों, जो तेज हवा के झोंकों के सामने पूरी तरह बेबस हो चुके हैं।