डिजिटल डेस्क, बीजिंग। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल आज बीजिंग पहुंचेंगे। वहां वे सीमा विवाद पर भारत-चीन के विशेष प्रतिनिधि की बातचीत में अपने चीनी समकक्ष वांग यी के साथ हिस्सा लेंगे। दोनों मंगलवार को विशेष प्रतिनिधि बातचीत का 25वां दौर करेंगे।
यह बातचीत इसलिए अहम है, क्योंकि यह 12-13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की भारत की बहुप्रतीक्षित यात्रा से पहले हो रही है।