डिजिटल डेस्क नैरोबी। मध्य केन्या के साम्बुरु काउंटी में बुधवार को पर्यटकों को लेकर जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस दुर्घटना में उसमें सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में इक्वाडोर के राष्ट्रीय खुफिया केंद्र के प्रमुख मिशेल सेन्सी-कोंटुगी, उनकी पत्नी और पांच अमेरिकी नागरिकों की मौत हो गई।
केन्या नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (KCAA) के अनुसार, राजधानी नैरोबी के उत्तर में स्थित साम्बुरु काउंटी में हुई। यह हादसा स्थानीय समयानुसार सुबह 09:13 बजे हुआ, जब विमान लोइसाबा वाइल्डलाइफ रिजर्व से रवाना हुआ। खराब मौसम और अंधेरा होने के चलते राहत बचाव कार्य में देरी आई।