World
क्या है चीन की मैग्लेव तकनीक? 5.3 सेकेंड में हासिल की 800 Kmph की रफ्तार, बनाया नया रिकॉर्ड
डिजिटल डेस्क, बीजिंग। चीन ने मैग्लेव तकनीक में एक और बड़ी छलांग लगाते हुए महज 5.3 सेकेंड में 800 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार हासिल की है।
लेखक Digital Desk65K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, बीजिंग। चीन ने मैग्लेव तकनीक में एक और बड़ी छलांग लगाते हुए महज 5.3 सेकेंड में 800 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार हासिल की है।
हुबेई स्थित ईस्ट लेक लैबोरेटरी के एक किलोमीटर लंबे टेस्ट ट्रैक पर करीब 1.1 टन वजनी प्रायोगिक वाहन ने यह उपलब्धि हासिल की।
5.3 सेकेंड में 800 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार
चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, वाहन करीब 600 मीटर की दूरी पर 800 किमी प्रति घंटा की अधिकतम रफ्तार तक पहुंच गया और करीब आठ सेकेंड की पूरी परीक्षण यात्रा के बाद सुरक्षित रूप से रुका।



