डिजिटल डेस्क, कीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन युद्ध को तेज करने के लिए नए सिरे से तैयारी कर रहे हैं।
रूस डोनबास (डोनेस्क और लुहांस्क) पर पूर्ण कब्जे के लिए युद्ध मोर्चों पर तीन लाख अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती की योजना पर कार्य कर रहा है। इस प्रकार से डोनबास के मोर्चे पर रूस के पांच लाख सैनिक लड़ेंगे। ऐसे में यूक्रेन के लिए मुकाबला ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो जाएगा।
जेलेंस्की ने यह दावा खुफिया सूत्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर किया है। उन्होंने कहा, रूस में 18 और 20 सितंबर को होने वाले संसदीय चुनाव के बाद पुतिन डोनबास पर कब्जे के लिए ताकत झोंकेंगे। लेकिन यूक्रेन की सेना उसका मुकाबला करेगी।