डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेश के रंगपुर शहर में एक रिटायर्ड स्कूल शिक्षक, उनकी पत्नी और दो बच्चों की उनके घर पर कथित तौर पर हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान रंगपुर जिला स्कूल के सेवानिवृत्त शिक्षक गणपति चक्रवर्ती, उनकी पत्नी प्रीतिलता चक्रवर्ती, बेटी आगामी चक्रवर्ती और बेटे प्रियम चक्रवर्ती के तौर पर हुई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जांचकर्ताओं ने बताया कि संदिग्ध हत्याओं के बाद घर में ही रुके, वहीं स्नान किया, फ्रिज से खजूर और खीरे खाए और भागने से पहले यबा का सेवन किया।