World
मक्का सैन्य समझौता: क्या पाकिस्तान के बाद अब बांग्लादेश की भी होगी एंट्री?
डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेश ने हाल ही में बने सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्किए के सैन्य गठजोड़ में शामिल होने का विकल्प खुला रखा है। बांग्लादेश के दो मंत्रियों ने गठजोड़ में शामिल होने पर विचार की बात कही लेकिन यह भी कह
लेखक Digital Desk29K पढ़े गए
-1787507236912.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेश ने हाल ही में बने सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्किए के सैन्य गठजोड़ में शामिल होने का विकल्प खुला रखा है। बांग्लादेश के दो मंत्रियों ने गठजोड़ में शामिल होने पर विचार की बात कही लेकिन यह भी कहा कि इस सिलसिले में देश के राष्ट्रीय हितों को देखकर कोई फैसला किया जाएगा।
गत सात अगस्त को मक्का में सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्किए के नेताओं ने सैन्य गठजोड़ बनाने का एलान किया है। इस गठजोड़ ने घोषणा की है कि यदि तीनों में से किसी देश पर हमला होता है तो उसे तीनों देशों पर हमला माना जाएगा और उसका मिलकर जवाब दिया जाएगा।



