World
पाकिस्तान: पेशावर में अज्ञात बंदूकधारियों ने की सुरक्षा अधिकारी को गोली मारकर हत्या, ग्रेनेड हमले में 5 पुलिसकर्मी घायल
डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर के बाहरी इलाके बडाबेर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर एक सुरक्षा अधिकारी की हत्या कर दी।
लेखक Digital Desk99K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर के बाहरी इलाके बडाबेर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर एक सुरक्षा अधिकारी की हत्या कर दी।
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात बंदूकधारियों ने काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट में तैनात अधिकारी को निशाना बनाया। हमले में अधिकारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हमलावर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।



