डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका और कनाडा के बीच जारी व्यापार वार्ता शुक्रवार को अचानक रोक दी गई। इस असफलता का मुख्य कारण कनाडा के मध्यम और भारी वाहनों पर अमेरिकी टैरिफ घटाने को लेकर अंतिम समय में पैदा हुआ गतिरोध रहा।
अमेरिका और कनाडा ऐसे सौदे की रूपरेखा पर काम कर रहे थे, जिसके तहत ऑटो, स्टील, एल्युमीनियम और लकड़ी पर अमेरिकी क्षेत्रीय शुल्क कम किए जाने थे। हालांकि, प्राइवेट वार्ताओं से जुड़े सूत्रों के अनुसार, बड़े वाहनों के कैटेगरी को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।