डिजिटल डेस्क, न्यूयॉर्क। अमेरिका में पंजाब के एक युवक की मौत का दुखद मामला सामने आया है। न्यूयॉर्क शहर में पिज्जा डिलीवरी के दौरान 28 वर्षीय गुरदीप सिंह की एक अज्ञात शूटर ने गोली मारकर हत्या कर दी। पंजाब के बेगोवाल स्थित उनके गांव के लोग इस घटना से गहरे सदमे में हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरदीप सिंह 13 साल पहले लोन लेकर अमेरिका गया था। वह वहां कमाई करके भारत में अपने माता-पिता के लिए बेहतर भविष्य बनाना चाहता था।