डिजिटल डेस्क, टेनेसी। अमेरिका में गुरुवार रात टेनेसी के जैक्सन में शराब की एक दुकान पर 56 साल के एक गुजराती व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि जब हमलावर ने गोली चलाई तो पीड़ित की 19 साल की बेटी उनके बगल में ही खड़ी थी। एक नकाबपोश पैसे लूटने के इरादे से दुकान में घुसा था।
जैक्सन पुलिस विभाग ने पीड़ित की पहचान सुरेश पटेल के तौर पर की है। उनकी हत्या रिजक्रेस्ट रोड पर हुई। पुलिस ने बताया कि एक हथियारबंद लुटेरा दुकान में घुसा और कैश की मांग की। संदिग्ध ने पैसे लिए और फिर दुकान के अंदर कई राउंड फायरिंग की, जिसमें पटेल को गोली लग गई।