World
पश्चिम एशिया में महासंकट: ईरान की चेतावनी, नए अमेरिकी प्रतिबंधों को युद्ध की घोषणा माना जाएगा
जेएनएन, नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका के संभावित नए और कड़े आर्थिक प्रतिबंधों को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। ईरान ने चेतावनी दी है कि अमेरिका की ओर से लगाए जाने वाले नए प्रतिबंधों को संयुक्त राष्ट्र के सदस
लेखक Digital Desk72K पढ़े गए

जेएनएन, नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका के संभावित नए और कड़े आर्थिक प्रतिबंधों को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। ईरान ने चेतावनी दी है कि अमेरिका की ओर से लगाए जाने वाले नए प्रतिबंधों को संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों के खिलाफ युद्ध की घोषणा के तौर पर देखा जाएगा।
ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने एक्स पर कहा कि ऐसे प्रतिबंधों के लिए अंतरराष्ट्रीय कानून में कोई जगह नहीं है। उन्होंने इसे दूसरे देशों पर अपनी सत्ता थोपने की अमेरिकी कोशिश बताया।



