डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी एयरलाइंस की एक फ्लाइट में लैपटॉप में आग लगने से पांच यात्री झुलस गए। यह घटना शुक्रवार शाम (स्थानीय समयानुसार) अटलांटा (जॉर्जिया) से डलास (टेक्सास) जा रही फ्लाइट में हुई। विमान में 130 से अधिक यात्री सवार थे।
पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को बताया कि विमान के पिछले हिस्से में केबिन में आग लगी है। पायलट ने कहा कि लगभग चार से पांच यात्री लैपटॉप से झुलस गए हैं। लैपटॉप में लगी आग को विमान के मध्य हिस्से में नियंत्रित कर लिया गया है।