World
सऊदी-पाकिस्तान-तुर्किये रक्षा समझौते में शामिल हो सकता है बांग्लादेश, भारत के लिए बढ़ने वाली चुनौतियां
पीटीआई, ढाका। सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्किये के बीच हाल ही में बने रक्षा गठबंधन में शामिल होने पर विचार करने के लिए बांग्लादेश तैयार है। सात अगस्त को मक्का में सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्किये के बीच हुए इस समझौते के अनु
लेखक Digital Desk33K पढ़े गए

पीटीआई, ढाका। सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्किये के बीच हाल ही में बने रक्षा गठबंधन में शामिल होने पर विचार करने के लिए बांग्लादेश तैयार है। सात अगस्त को मक्का में सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्किये के बीच हुए इस समझौते के अनुसार तीनों देशों में से किसी एक पर भी सशस्त्र हमला होने पर उसे तीनों पर हमला माना जाएगा।
बांग्लादेश के विदेश मामलों के नवनियुक्त राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने कहा, बांग्लादेश, सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्किये के किसी आर्थिक या रक्षा समझौते में शामिल होने की संभावना के प्रति सकारात्मक रुख रखता है।



