डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने रविवार को एक बार फिर होर्मुज स्ट्रेट का नक्शा पोस्ट किया और उसे अमेरिका का नया इलाका बताया। होर्मुज स्ट्रेट दुनिया भर में तेल, प्राकृतिक गैस और अन्य सामानों की सप्लाई के लिए एक अहम समुद्री रास्ता है।
अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में उन्होंने एक मैप की तस्वीर शेयर की, जिसमें उस अहम चोकपॉइंट (संकरे समुद्री रास्ते) पर घेरा बनाया गया। 28 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद से ईरान ने इसे बंद कर दिया है और तब भी अमेरिका का नया इलाका बताया गया था।