डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। आईफोन खरीदने का शौक अब कई लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। हाल ही में महाराष्ट्र में हुई एक दिल दहला देने वाली घटना ने इस बात पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या महंगे गैजेट्स खरीदने के लिए मिलने वाली आसान किस्तों की सुविधा युवाओं और उनके परिवारों को कर्ज के जाल में फंसा रही है?
बता दें कि यह सवाल चर्चा में इसलिए है, क्योंकि बीते दिन महाराष्ट्र के 19 साल के कुणाल चांदगुडे और उसके माता-पिता की खाई में गिरने से मौत हो गई। यह पूरा मामला आईफोन की ईएमआई चुकाने को लेकर हुए पारिवारिक विवाद और तनाव से जुड़ा था।