डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी आर्मी सेक्रेटरी डैन ड्रिस्कॉल साल के अंत तक अपना पद छोड़ने वाले हैं। यह खबर वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में आई है। रक्षा सचिव पीट हेगसेथ के साथ महीनों से चल रहे तनाव के बाद यह फैसला लिया गया है।
ड्रिस्कॉल के जाने से अमेरिकी सेना के शीर्ष नेतृत्व में एक और खालीपन पैदा हो जाएगा। अप्रैल में हेगसेथ ने आर्मी चीफ ऑफ स्टाफ जनरल रैंडी जॉर्ज को हटा दिया था और अभी तक सीनेट से पुष्टि वाले स्थायी चीफ की नियुक्ति नहीं हुई है। फिलहाल जनरल क्रिस्टोफर लानेव कार्यवाहक चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में काम कर रहे हैं।