डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने ओहियो के गवर्नर चुनाव में अपने साथी रिपब्लिकन विवेक रामास्वामी का समर्थन किया है। उनका कहना है कि भारतीय-अमेरिकी उद्यमी से राजनेता बने रामास्वामी एक बेहतरीन गवर्नर साबित होंगे।
41 साल के रामास्वामी को वेंस का समर्थन तब मिला है, जब कुछ हफ्ते पहले सिनसिनाटी में यंग अमेरिकंस फॉर लिबर्टी कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्हें मंच से हूटिंग का सामना करना पड़ा था। उनके कुछ अजीब बयानों ने वहां मौजूद लोगों को नाराज कर दिया था, जबकि वे लोग उनके समर्थक हो सकते थे।