World
चीनी कॉमेडियन ने क्रांतिकारी गाने की एक लाइन बदली, जांच शुरू
डिजिटल डेस्क, बीजिंग। चीनी कॉमेडियन गुओ देगांग के खिलाफ जांच चल रही है। उन्होंने जुलाई के आखिर में वुहान में एक परफार्मेंस के दौरान एक मशहूर क्रांतिकारी गाने की एक लाइन बदल दी थी। इसके बाद उनके कुछ शो भी रद कर दिए गए हैं
लेखक Digital Desk38K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, बीजिंग। चीनी कॉमेडियन गुओ देगांग के खिलाफ जांच चल रही है। उन्होंने जुलाई के आखिर में वुहान में एक परफार्मेंस के दौरान एक मशहूर क्रांतिकारी गाने की एक लाइन बदल दी थी। इसके बाद उनके कुछ शो भी रद कर दिए गए हैं।चीन के जाने-माने कॉमेडियन गुओ पर एक शिकायत में क्रांतिकारी गीत "प्लेइंग माई बिलव्ड पीपा" को "तोड़ने-मरोड़ने और अश्लील बनाने" का आरोप लगाया गया।
यह गाना 1956 में रेलवे गुरिल्लाज फिल्म के लिए लिखा गया था, जिसमें दूसरे चीन-जापान युद्ध के दौरान जापानी सेना से लड़ रहे चीनी प्रतिरोध सेनानियों को दिखाया गया था।



