World
पहाड़ों पर आतिशबाजी से भड़का चीन, विदेशी पर्वतारोहियों के लिए बंद किए माउंट एवरेस्ट और तिब्बत के रास्ते
डिजिटल डेस्क, बीजिंग। चीन ने इस साल विदेशी पर्वतारोहियों के लिए माउंट एवरेस्ट के उत्तरी हिस्से सहित तिब्बत की सबसे ऊंची चोटियों (चो ओयु और शिशपंगमा) के रास्ते पूरी तरह बंद कर दिए हैं। चीन द्वारा लगाए गए इस प्रतिबंध के का
लेखक Digital Desk80K पढ़े गए
-1787391716155.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
डिजिटल डेस्क, बीजिंग। चीन ने इस साल विदेशी पर्वतारोहियों के लिए माउंट एवरेस्ट के उत्तरी हिस्से सहित तिब्बत की सबसे ऊंची चोटियों (चो ओयु और शिशपंगमा) के रास्ते पूरी तरह बंद कर दिए हैं। चीन द्वारा लगाए गए इस प्रतिबंध के कारण दुनिया भर के पर्वतारोहियों के अभियान और बुकिंग रद करनी पड़ी हैं।
चीन द्वारा यह प्रतिबंध तिब्बत के शिगात्से के पास 52 सेकंड तक चले एक आतिशबाजी की घटना के बाद शुरू हुई जांच और विदेशी पर्वतारोहण अभियानों को परमिट जारी करने में हुई भ्रष्टाचार की जांच के बाद लगाया गया है।



