डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। कैलिफोर्निया स्टेट असेंबली ने आठ नवंबर को 'दीवाली डे' के तौर पर मनाने का प्रस्ताव पास किया। साथ ही राज्य के लोगों से इस जश्न में शामिल होने की अपील की।
असेंबली के सदस्यों दर्शन पटेल और ऐश कालरा की ओर से पेश प्रस्ताव में कैलिफोर्निया और दुनिया भर में रहने वाले भारतीय-अमेरिकियों और भारतीय मूल के लोगों के प्रति गहरा सम्मान भी जताया गया है।