World
चीन में खेल-खेल में 50 ग्राम सोने का बिस्किट निगल गई 5 साल की बच्ची, सर्जरी के बाद बची जान
डिजिटल डेस्क, बीजिंग। चीन में खेल-खेल में एक पांच साल की बच्ची ने गलती से 50 ग्राम सोने की बिस्किट निगल लिया। बच्ची की हालत बिगड़ने पर उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने एक जटिल इंडोस्कोपी सर्जरी के
लेखक Digital Desk89K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, बीजिंग। चीन में खेल-खेल में एक पांच साल की बच्ची ने गलती से 50 ग्राम सोने की बिस्किट निगल लिया। बच्ची की हालत बिगड़ने पर उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने एक जटिल इंडोस्कोपी सर्जरी के बाद उसकी जान बचाई।
गैस्ट्रिक कैविटी में अटका बिस्किट
यह घटना 16 अगस्त की है। बच्ची को गंभीर हालत में बीजिंग चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। एक्स-रे रिपोर्ट में पता चला कि 4 सेंटीमीटर लंबी और बेहद ठोस सोने की ईंट बच्ची के पेट के अंदरूनी हिस्से यानी गैस्ट्रिक कैविटी में अटकी हुई है।



